पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पूरे हो गए हैं, नई सरकार का भी गठन हो गया है. लेकिन बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बड़ी टिप्पणी की. दरअसल टीएमसी ने अदालत में दलील दी कि बंगाल की कम से कम 31 सीटों पर जीत का फासला उन वोटों से कम था, जिन्हें SIR के नाम पर लिस्ट से बाहर कर दिया गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर अंतर कम है, तो नई अर्जी लाएं.
कल्याण बनर्जी ने पिछली सुनवाई में जस्टिस जॉयमाल्या बागची की ओर से की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर जीत का अंतर लिस्ट से हटाए गए लोगों की संख्या से कम होगा तो कोर्ट दखल देगा.
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार (11 मई, 2026) को सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि पश्चिम बंगाल की कई विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर उससे बहुत कम है, जितने लोगों की अपील अपीलेट ट्रिब्यूनल में लंबित हैं. उन्होंने बंगाल में चल रहे स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह दावा किया है. टीएमसी ने कहा कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि अगर ऐसी स्थिति होती है तो वह उसमें दखल देगा.
दरअसल तृणमूल कांग्रेस के वकील कल्याण बनर्जी ने सुप्रीमकोर्ट को बताया कि SIR प्रक्रिया के जरिए नाम हटाने से पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों पर काफी असर पड़ा है. कल्याण बनर्जी ने कहा कि SIR की वजह से 31 सीटों पर जीत का अंतर हटाए गए नामों से कम था. उनकी पार्टी का एक सदस्य 862 वोटों से हारा, जबकि उस चुनाव क्षेत्र में 5000 से ज्यादा नाम हटाए गए थे. कल्याण बनर्जी ने कहा कि TMC और BJP के बीच वोटों का अंतर लगभग 32 लाख था और हटाए गए नामों के खिलाफ 35 लाख अपील पेंडिंग हैं.
कल्याण बनर्जी ने जस्टिस जॉयमाल्या बागची की उस टिप्पणी का जिक्र करते हुए हस्तक्षेप का अनुरोध किया है, जिसमें जज ने कहा था कि अगर जीत का अंतर लिस्ट से हटाए गए लोगों की संख्या से कम होगा तो कोर्ट दखल देगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच का जरूरत हो सकती है.
बेंच ने कल्याण बनर्जी को निर्देश दिया कि वह विस्तृत डिटेल के साथ अंतरिम आवेदन दाखिल करें. कोर्ट ने उनसे कहा, ‘आप चुनाव के नतीजों को लेकर जो भी कहना चाहते हैं… अगर आप कह रहे हैं कि वोटर लिस्ट से लोगों को हटाए जाने का असर रिजल्ट पर पड़ा है तो उसके लिए आपको अंतरिम आवेदन करने की जरूरत है.’ उनकी दलीलों पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि फिलहाल हम यह देखना चाहते हैं कि ट्रिब्यूनल में काम तेजी से हो.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

