जामताड़ा। 13 सितंबर को रेल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। बर्द्धमान और तालित स्टेशनों के बीच ट्रैक मेंटेनेंस के लिए तीन घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस दिन बर्द्धमान और आसनसोल से चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द रखने का निर्णय लिया गया है।

रात में चलेगा मेंटेनेंस का काम

रेलवे के मुताबिक, 13 सितंबर को रात 2:05 बजे से सुबह 5:05 बजे तक 180 मिनट का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान बर्द्धमान-तालित रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण से जुड़े जरूरी काम किए जाएंगे।

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल?

ब्लॉक के कारण 13 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा—

63505 — बर्द्धमान से चलने वाली
63507 — बर्द्धमान से चलने वाली
63506 — आसनसोल से चलने वाली
63512 — आसनसोल से चलने वाली

स्टेशन निकलने से पहले जरूर जांचें स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि 13 सितंबर को यात्रा करने से पहले ट्रेन के परिचालन की ताजा जानकारी जरूर चेक करें। रद्द ट्रेनों के यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने पहले ही सूचना जारी कर दी है, ताकि वे अपनी यात्रा की वैकल्पिक योजना बना सकें।