जर्मनी में सोमवार आधी रात को एक BMW कार तेज रफ्तार से भीड़ में घुस गई. इस हादसे में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. पुलिस अधिकारी ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि न्यूस्टैड एम रूबेनबर्गे में एक BMW कार को आरोपी ने जानबूझकर लोगों के एक समूह पर चढ़ा दिया. पास में ट्रैफिक जांच कर रही पुलिस टीम ने कार को रोकने की कोशिश में गोली चलाई.

घटना के समय पास में ही रूटीन ट्रैफिक चेक कर रहे एक पुलिस पेट्रोल ने गाड़ी को रोकने के लिए बीच-बचाव किया. लेकिन कार सवार पैदल भाग गए.

सोमवार को देर रात उत्तरी जर्मनी में एक कार ने जानबूझकर लोगों के समूह को टक्कर मार दी. हादसे में कई लोग घायल हो गए. जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. पुलिस टीम ने कार को रोकने की कोशिश में गोली चलाई, लेकिन कार सवार पैदल भाग गए.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. घटनास्थल के पास एक पुलिस गश्ती दल नियमित ट्रैफिक जांच कर रहा था. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने BMW को लोगों के समूह में घुसते देखा और उसे रोकने के लिए कार्रवाई की.

हादसा उत्तरी जर्मनी के नॉयश्टाट आम रूबेनबर्गे शहर में हुआ, जो हनोवर के पास है. पुलिस ने अभी तक कार की पहचान नहीं की है. वे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में शामिल लोग एक-दूसरे को जानते थे. पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग मौके से भाग गए और अभी भी फरार हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला जानबूझकर किया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m