कोलकाता से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 13 साल की नाबालिग लड़की को किस करते पकड़े जाने के बाद 18 साल के युवक, उसके पिता और दोस्त के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. वहीं,आरोप है कि लड़के, उसके पिता और दोस्त को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया गया. पुलिस ने लड़की के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार किया है.
लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गयी तथा लड़की के मामा ने उसे हथियार थमाकर धमकी दी कि या तो वह अपने बेटे को मार दे या फिर निर्वस्त्र होकर उसके साथ सड़क पर घूमे.
कोलकाता में गर्लफ्रेंड को किस करने पर एक युवक, उसके पिता और दोस्त को सार्वजनिक रूप से नग्न कर परेड कराया गया. लड़की के परिजनों ने तमंचे की नोक पर यह शर्मनाक हरकत की और वीडियो भी बनाया. कोलकाता में हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
यह घटना रविवार को कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिजनों ने लड़के और लड़की को किस करते हुए देख लिया था. इसके बाद लड़के और उसके दोस्त को एक घर में बंधक बना लिया गया. 18 वर्षीय युवक अपने एक दोस्त के साथ 13 साल की लड़की से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान लड़की के मामा ने कथित तौर पर युवक को लड़की को किस करते देख लिया.
यह घटना रविवार शाम दक्षिण कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र के खुदीराम पल्ली इलाके में हुई. कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है.”
युवक के पिता की शिकायत के बाद सरसुना पुलिस ने मामला दर्ज किया. इस मामले में लड़की के पिता, मां और मामा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. तीनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

