पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की कुमारडीही-ए अंडरग्राउंड कोयला खदान में फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ईसीएल के बंकोला क्षेत्र स्थित कुमारडीही ए कोलियरी में डोली खराब होने के कारण खदान के अंदर फंसे हुए थे. लंबी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सभी 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

लिफ्टिंग सिस्टम की रस्सी फिसलने से मजदूर करीब 50 मीटर गहराई पर फंस गए थे. इसके बाद श्रमिकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कुमारडीह ‘ए’ कोलियरी में लिफ्ट खराब होने के कारण 200 फीट नीचे फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे इंजन रूम के ड्रम में डोली की लोहे की रस्सी फंस गई. इसके कारण डोली खदान के बीच में करीब 200 फीट की गहराई पर अटक गई.

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पहली पाली के मजदूर काम खत्म कर खदान से ऊपर आ रहे थे, जबकि दूसरी पाली के मजदूर नीचे उतर रहे थे. एक डोली में आठ मजदूर नीचे जा रहे थे, जबकि दूसरी डोली में चार मजदूर ऊपर आ रहे थे. तकनीकी खराबी के कारण दोनों डोलियों में सवार 12 मजदूर बीच में फंस गए.

हादसे की जानकारी मिलते ही खदान में बचाव और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया. लिफ्ट की रस्सी को ड्रम से छुड़ाने की कोशिश की गई. मजदूरों को बचाने का यह ऑपरेशन करीब 13 घंटे चला. बचाव अभियान के दौरान खदान में गहराई में फंसे मजदूरों से वॉकी-टॉकी के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा गया.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार और एसडीएम अंकिता अग्रवाल भी स्थिति का जायजा लेने कोलियरी पहुंचे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m