हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जोरों से प्रचार चल रहा है. रविवार रात को फिल्म अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के गृहक्षेत्र  भांबला में एक महिला प्रत्याशी पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. भांबला वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर किसी ने जानलेवा हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया. साथ ही गाड़ी भी तोड़ दी.

मतदान से ठीक पहले इस घटना से जिला परिषद भाम्बला वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल के साथ राजनीति में हलचल तेज हो गई है. भांबला बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का घर है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंचायती राज चुनाव के बीच रविवार देर शाम जिला परिषद भाम्बला वार्ड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने के आरोप लगे हैं. यह वार्ड भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का गृह वार्ड है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और चुनावी माहौल के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

अभिलाषा ठाकुर ने आरोप लगाया है कि, वह रविवार शाम अपने चुनाव प्रचार अभियान से लौट रही थीं. खुडला क्षेत्र के पास वह वाहन से शौच के लिए नीचे उतरी थीं. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

कंगना रनौत के गृह वार्ड में जिला परिषद प्रत्याशी पर हमला, चाकू और पत्थरों  से वार के गंभीर आरोप

वहीं, अभिलाषा ठाकुर का कहना है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से वार किया और पत्थरबाजी भी की. अचानक हुए इस हमले से वह घायल हो गईं. घटना में उनके सिर और बाजू में चोटें आई हैं, जबकि उनकी कार को भी नुकसान पहुंचा है. पत्थर लगने से वाहन के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद अभिलाषा ठाकुर को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. परिवारजनों के अनुसार, घटना के समय एक अन्य महिला भी उनके साथ मौजूद थीं. हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल और गरमा गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मतदान से ठीक पहले हुई इस घटना ने भांबला वार्ड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m