चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, कहा जाता है की मां बाप की आखिरी लाठी उनके बच्चे होते हैं। लेकिन जब बच्चे ही धोखाधड़ी करने लगे, तो दंपत्ति कहां जाए। ऐसा ही एक ताजा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी से सामने आया है। जहां एक बेटी ने पिता की मौत के बाद मिले हुए रुपयों में सेंध मारकर लाखों रुपए निकाल लिए। मां की शिकायत के बाद मामले में पुलिस द्वारा बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

READ MORE: दर्दनाक हादसाः खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत, जुताई के दौरान हुई घटना

पुलिस के मुताबिक फिरदौस नगर निवासी आयशा के पति अब्बास विद्युत मंडल में सुपरवाइजर थे। अक्टूबर 2012 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनके बेटे दिलावर को अनुकंपा नियुक्ति मिली, जबकि विभाग से मिले 80 लाख रुपए चेक के जरिए आयशा के बैंक अकाउंट में जमा हुए थे। आयशा की बेटी मेहरून पढ़ी-लिखी थी, इसलिए बैंक खाते की देखरेख और पासबुक उसी के पास रहती थी। आरोप है कि मेहरून ने धोखाधड़ी करते हुए धीरे-धीरे खाते से पूरे 80 लाख रुपए निकाल लिए।

READ MORE: साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तारः 21 करोड़ की बड़ी ठगी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय के खाते में आए थे 50 लाख

इतना ही नहीं, उसने पिता द्वारा खरीदे गए एक मकान के दस्तावेज भी अपने पास रख लिए और मांगने पर देने से इंकार कर दिया। 2012 से 2024 तक का स्टेटमेंट निकाला, तो पता चला कि उनका खाता खाली हो चुका है। मेहरून से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो पहले उसने साफ इंकार कर दिया। बाद में दबाव बनने पर उसने 36 लाख रुपए मां, भाई और बहन के खातों में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाकी बचे 44 लाख रुपए देने से मुकर गई और धमकी देने लगी। पीडि़ता ने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद और लेन-देन का मामला बताकर टाल दिया। इसके बाद पीडि़त मां ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश के बाद आजाद नगर पुलिस ने बेटियों शमीम और मेहरून के खिलाफ गबन और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m