पवन राय, मंडला। खेत में कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना मवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम भदवार की

दरअसल घटना मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के मवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम भदवार की हैं जहां खेत में काम के दौरान एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। 26 वर्षीय नंदकुमार यादव, पिता सोनू सिंह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था उसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही नंदकुमार उसके नीचे दब गए। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ट्रैक्टर के नीचे दबने से नंदकुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तारः 21 करोड़ की बड़ी ठगी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि ट्रैक्टर किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटा। बरसात के मौसम में खेतों में कृषि कार्य के दौरान ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे में ट्रैक्टर चलाते समय सतर्कता और सुरक्षा बेहद जरूरी है।

4 साल घोटालों की सरकार ! इंदौर नगर निगम पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- भ्रष्टाचार बढ़ा, जवाबदेही खत्म

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m