० युवती के पिता ने बताया आरोपियों ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई

सोनू वर्मा,नूंह। नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कथित तौर पर एक युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने नशीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोग जब लड़की को अस्पताल लेकर जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि लड़की ने मरने से पहले अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में पुलिस को बताया है।

जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी पुलिस व परिजनों के पास है। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर 2 नामजद और 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया। जहां बोर्ड द्वारा युवती का पोस्टमार्टम कराया गया। ओर युवती के शव को परियोजनों के हवाले कर दिया गया है।


पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता ने बताया कि वह 18 मई को वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उनकी 20 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। रात करीब 1 बजे अरशद पुत्र उस्मान और जाहुल पुत्र मुबीन अपने 3 से 4 साथियों के साथ घर के अंदर घुस गए और उनकी लड़की को दबोच लिया। पिता का आरोप है कि जब उनकी बेटी शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बिछौर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिल्हाल पुलिस ने 2 नामजद व 3 -4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू करदी है ओर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।