शरद पाठक, पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) शहर के गणेश वार्ड में रविवार देर रात करीब 1:30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर सास संध्या सुरस्कर और बहू विदुला सिरस्कर को बंधक बना लिया। बेटा राहुल उस समय गांव से बाहर था। बदमाशों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी खंगाली, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर महिलाओं को बंधक बना लिया।
READ MORE: तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, वजह जान रह जाएंगे हैरान
इस दौरान जब बदमाशों ने विदुला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। आरोपियों ने ब्लेड से उसके गले और हाथ पर कई वार किए और चेन लूटकर ऊपरी मंजिल के रास्ते फरार हो गए। महिलाओं के चिल्लाने पर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
READ MORE: थाना प्रभारी सस्पेंडः जन्मदिन मनाने का वीडियो हुआ था वायरल, बाइक चोरी के आरोपी के कंधे पर बैठे आए थे नजर
सूचना पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को संतोषी माता वार्ड और सांई धाम कॉलोनी में भी तीन घरों में लूट की वारदात हुई थी। आठ दिन बाद भी उन मामलों में आरोपियों का पता नहीं चल सका है, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।


