अनूप दुबे, ढीमरखेड़ा (कटनी) मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पौड़ी कलबी में पीडब्ल्यूडी विभाग की खस्ता हाल सड़क के कारण ग्रामीणों को आवा-गमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। दो दिनों पूर्व खस्ता हाल सड़क की समस्या की खबर को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें ग्रामीणों ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और कलेक्टर आशीष तिवारी से सड़क की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी।
READ MORE: Ground Report: ‘छोटी काशी’ बनी नरक! कीचड़ के दलदल में तब्दील हुई सड़कें, स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान
खबर लगते ही तत्काल प्रशासन हरकत में आया और ग्राम पंचायत में जेसीबी लगवा कर सड़क से कीचड़ अलग करवा कर डस्ट डलवाई जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेकिन ग्रामीणों में अभी भी कहीं ना कहीं असंतोष है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं और अभी भी पीडब्ल्यूडी विभाग मामले में ध्यान नहीं दे रहा हैं। ग्राम पंचायत ने अपने बजट के अनुसार वैकल्पिक कार्य करा दिया है जो संतोषजनक नहीं है।
READ MORE: लोकार्पण के 24 घंटे में बह गई 3.93 करोड़ की सड़क: आनन-फानन में करा दिया अधूरी पुलिया का उद्घाटन, गुणवत्ता पर उठे सवाल
पीडब्ल्यूडी विभाग को गांव में अच्छी पक्की सड़क की सुविधा बनवानी चाहिए। ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाने पर उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम का धन्यवाद भी किया है। आपको बता दें की बड़ी पौड़ी गांव को पुराने समय से छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यहां विद्वान कथावाचक निवासरत हैं, जिनकी शिष्य और भक्त मंडली से दूर-दूर के गांवों से भक्त आते हैं और गांव में सड़क की समस्या देखकर परेशान होते थे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

