निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में करोड़ों रुपए से निर्मित पुलिया का लोकार्पण के 24 घंटे बाद ही ढहने का मामला सामने आया है। पुलिया ढहने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि निर्माणाधीन पुलिया का लोकार्पण आनन-फानन में करा दिया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है।

पुलिया और डामरीकृत सड़क का हिस्सा बह गया

दरअसल सिवनी में करोड़ों की लागत से बन रही सड़क पहली ही बारिश में बह गई। केवलारी विकासखंड के मोहबर्रा-सारसडोल मार्ग पर बनी पुलिया और सड़क का हिस्सा धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से बने इस मार्ग का लोकार्पण 1 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धान महोत्सव के दौरान किया था। 2 जुलाई की पहली बारिश में पुलिया और डामरीकृत सड़क का हिस्सा बह गया। इस घटना ने एक और गम्भीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

सड़क पर 3 पिलरों का काम अधूरा

बता दें कि इस सड़क का पूरा काम नहीं हुआ है। सड़क पर 3 पिलरों का काम अधूरा पड़ा है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री से इस मार्ग का उद्घाटन करा दिया गया। घटना के बाद कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। लोगों ने निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सड़क के जल्द पुनर्निर्माण की मांग की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़क की पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है उसे क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए बनाया गया था और बारिश अधिक होने से यह पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है।

राजगुरु चौबे, SDO PWD

VIP पास पर एयरपोर्ट में बवाल! अफसर आमने-सामने, हेल्प काउंटर मैनेजर को थाने ले गई पुलिस,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m