दिलशाद अहमद, सूरजपुर। प्यार जब सच्चा हो तो प्रेमी एक दूसरे की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में देखने को मिला है, जहां प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है, जहां दो दिन पहले सड़क हादसे में वीरपाल नामक युवक कि मौत हो गई थी। इससे उसकी 20 वर्षिय प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई और उदास रहने लगी, जिसके बाद युवती ने अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसको लेकर पुलिस ने कहा कि वीरपाल की मौत से युवती सदमे में थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m