सतीश सिंह, लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली में पांच मंजिला पीजी हॉस्टल ढहने से पांच लोगों की मौत के साथ मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने तथा उत्तर प्रदेश-बिहार में बाढ़ से हुई तबाही पर गहरा दुख जताया है.

सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मायावती ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में सामने आ रही ऐसी घटनाएं शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि शासन और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहा है. मायावती ने कहा कि जनहित और जनकल्याण से जुड़े मामलों में सरकारों को अधिक चुस्त-दुरुस्त होने की जरूरत है, ताकि समय रहते लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

इसे भी पढ़ें : बसपा से फिर निकाले जाएंगे आकाश आनंद? मायावती ने कहा अनफॉलो करो, 4 दिन में दो बार बदला बायो

मायावती ने अधिकारियों की कथित लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर भी सख्ती से लगाम लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकारों को इन पर सख्ती से लगाम लगाना चाहिए.