दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से भाजपा सांसद चौधरी दर्शन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर की गई बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सांसद के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी से आहत होकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

फेसबुक पोस्ट में लिखी गई थी भड़काऊ बात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व शैलेंद्र सिंह राजपूत नाम के एक फेसबुक अकाउंट से सांसद दर्शन सिंह चौधरी को लेकर बेहद अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की गई थी। पोस्ट में लिखा गया था कि “सांसद दर्शन सिंह चौधरी जहां मिले उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए, वे अब दुनिया में नहीं रहे।”सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक और हिंसा को उकसाने वाली टिप्पणी सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।

जिला प्रशासन का एक्शन: शासकीय भूमि पर बने 3 मंजिला अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, FIR दर्ज करने के आदेश

विधायक की अगुवाई में थाने पहुंचे कार्यकर्ता

मामले की गंभीरता को देखते हुए तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे तेंदूखेड़ा थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित फेसबुक अकाउंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल की लिखित शिकायत ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m