हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टिकटों की दरें घोषित कर दी हैं। पांच मैचों की T20 सीरीज का यह तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
टिकटों की दरें और बुकिंग प्रक्रिया
दाम: मुकाबले का सबसे सस्ता टिकट ₹1,000 और सबसे महंगा टिकट ₹12,500 तय किया गया है। बुकिंग प्लेटफॉर्म: टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसके लिए MPCA ने ‘डिस्ट्रिक्ट’ कंपनी को टिकटिंग पार्टनर बनाया है। दर्शक डिस्ट्रिक्ट ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट खरीद सकेंगे।खरीद सीमा: एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा।रियायती टिकट: छात्र (Students) और दिव्यांग वर्ग के लिए रियायती दरों पर टिकट बाद में जारी किए जाएंगे।
इंदौर एयरपोर्ट: अत्याधुनिक रडार सिस्टम के लिए राज्य सरकार देगी 5 एकड़ जमीन, सीएम डॉ मोहन ने दिए निर्देश
साइबर ठगी से सावधान रहने की चेतावनी
टिकट बिक्री को ध्यान में रखते हुए MPCA और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से एक एडवाइजरी जारी की है। सोशल मीडिया, टेलीग्राम और WhatsApp पर मैच के फर्जी टिकट बेचने वाले कई संदिग्ध लिंक सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस और MPCA ने दर्शकों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें और न ही जल्दबाजी में कोई भुगतान करें। केवल आधिकारिक ऐप और वेबसाइट से ही सत्यापन के बाद टिकट खरीदें, ताकि साइबर ठगी का शिकार होने से बचा जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



