पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले एक महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. चुनावों के पहले चरण की शुरुआत यहां लोगों के कत्ल-ए-आम से ही शुरू हुई है. पाकिस्तानी सेना ने हद तो तब पार कर दी जब दो दिन में 40 लोगों को मारकर लाशें तक गायब कर दी हैं. ऐसे में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार और बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों ने भारतीय सेना से मदद की गुहार लगाई है.

हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए है कि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना और रेंजर्स प्रदर्शनकारियों का आंदोलनों को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रहे हैं.

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. PoK से कई लोगों ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भारतीय सेना से मदद की अपील करते हुए बताया है कि पाकिस्तान की सेना अपने कब्जे वाले कश्मीर में कत्लेआम मचा रही है. लोगों का कहना है कि निहत्थे लोगों पर गोलीबारी की जा रही है.

यहां तक कि पाकिस्तान की सेना अपने कब्जे वाले कश्मीर में कत्लेआम मचा रही है, जिसका ताजा उदाहरण यह है कि एक महिला ने वीडियो के माध्यम से सच्चाई उजागर की है. महिला ने ऑनलाइन वीडियो में बताया कि पाकिस्तान की फौज और पुलिस ने कश्मीर में उनके लोगों को शहीद कर दिया है. कश्मीर अभी खून से सिर्फ भरा हुआ है.

प्रदर्शनों के बीच 26 जुलाई को हले चरण के दौरान ही यहां हिंसा और सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान कम से कम 40 लोगों को मार दिया गया. 

प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही जॉइंट अवामी ऐक्शन कमेटी (JAAC) ने पाकिस्तानी सेना पर शवों को गायब करने का भी आरोप लगाया है. संयुक्त कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने आरोप लगाया है कि 27 और 28 जुलाई के दौरान रावलकोट, मीरपुर और अन्य इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने प्रदर्शन कर रहे नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m