शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था और मंत्री पद की नियुक्तियों पर तीखा हमला बोला है. पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के के बाद नए शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को बनाए जाने पर तंज कसा है. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को लाया गया है जिसका एजुकेशन के फील्ड से कभी कोई संबंध नहीं रहा है. पीएम मोदी ने CM देवेंद्र फडणवीस को कहा भी है कि आपको आना होगा.
संजय राउत ने शिक्षा मंत्री को लेकर अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि देवेंद्र फडणवीस बेस्ट शिक्षा मंत्री बन सकते हैं. प्रह्लाद जोशी को कोयला मंत्री ही रहने दिया जाए.
शिवसेना UBT के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर साबित हो सकते है, आप उनको यहां लाइए. पीएम मोदी ने CM देवेंद्र फडणवीस को कहा भी है कि आपको आना होगा. CM देवेंद्र एक पढ़े लिखे मिनिस्टर है, और ऐसे ही लोगों को एजुकेशन मिनिस्ट्री सौंपना चाहिए.
यह कोई पहली बार नहीं है जब राज्यसभा संजय राउत ने CM देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर कहा हो कि वो शिक्षा मंत्री बनेंगे. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि CM देवेंद्र को शिक्षा मंत्री तो बनना ही होगा.
उन्होंने कहा है कि अब रेपिस्ट का समर्थन करने वाले लोग अगर देश के एजुकेशन मिनिस्टर बनाए जाते हैं तो खोट हमारे प्रधानमंत्री की अक्ल में है. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और परीक्षाओं के पेपर लीक आए दिन हो रहे है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


