Indian MP Reels Video: हमेशा सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वालों और रील्स बनाने-देखने वालों को सीजेआई ने कॉकरोच कहा था। इसके बाद कॉकरोच ने क्या किया ये देश के हर नागरिक को जानकारी है। ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया के इस जमाने पर रील्स का खुमार सिर्फ युवाओं तक सिमित है। ब्लकि इस लिस्ट में हमारे सांसद भी शामिल है। देश के कई बड़े और चर्चित नेता भी रील्स की इस रंगीली दुनिया से जुड़े हुए हैं। कई सांसद तो ऐसे भी हैं जो संसद भवन परिसर में ही रील बनाने लग जाते हैं। ऐसे सांसदों की संख्या बढ़ती जा रही है जो संसद परिसर में ही रील्स बनाने लग जाते हैं। ‘रील बाज’ सांसदों का ये नशा संसद के मानसून सत्र में खूब देखने को मिल रहा है। एक तरफ, जहां विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में पिछले कई दिनों से गतिरोध जडारी है। इसके कारण संसद चल नहीं पा रहा है। वहीं ये ‘रील बाज’ सांसदों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये रील बनाने में व्यस्त हैं। ‘रील बाज’ सांसदों की लिस्ट में सायोनी घोष-महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा से लेकर इमरान प्रतापगढ़ी भी हैं।
पश्चिम बंगाल की चर्चित हस्तियों में शुमार की जाने वालीं नेशनल सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की नेता, सांसद और अभिनेत्री सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने पिछले दिनों संसद परिसर में तैयार किया गया मॉनसून-थीम वाला इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया था। रील्स में उन्होंने लिखा, “दूर तक छाये थे बादल और कहीं साया ना था, इस तरह बरसात का मौसम कभी आया ना था। लंच ब्रेक के दौरान संसद परिसर में बारिश का मजा लेते हुए उन्हें एक रील में देखा जा सकता है।
पिछले महीने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुईं घोष ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर ऐसे समय की थी जब संसद में कई मामलों पर गतिरोध चल रहा था। NEET पेपर लीक, परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों के साथ-साथ अयोध्या में चंदा चोरी जैसे मसलों को लेकर हंगामा मचा हुआ था। संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही थी। सयानी घोष को अपने इस पोस्ट के लिए खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
राघव चड्ढा भी Reels Lovers
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आने वाले राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह भी उस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने संसद परिसर में रील्स बनाए थे। तब उन्होंने अपने सहयोगी की मदद से रील्स तैयार किया था।
TMC की महुआ मोइत्रा ने भी बनाई रील
पश्चिम बंगाल से आने वाली महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने संसद परिसर में संसदीय कार्यवाही से ब्रेक लेने के दौरान संसद परिसर में ही रील्स बनाए थे।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी
खुद राहुल गांधी की पार्टी के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) भी इंस्टा पर अपने रील्स शेयर करते हैं। उन्होंने संसद के मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में तैयार किया गया रील शेयर किया था।
रवि किशन तो रील बाजों के रॉल मॉडल
गोरखपुर से बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) को रील बाजों के रॉल मॉडल माने जाते हैं। रवि किशन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और इंस्टा पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने भी संसद परिसर में तैयार किए गए रील्स शेयर किए हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


