Bangladeshi Miscreants Kidnap Bengal Farmer: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से बांग्लादेशी बदमाशों ने भारतीय किसान को अगवा कर लिया। बॉर्डर पार कर आए 20 बांग्लादेशी बदमाशों ने बंगाल के किसान को किडनैप कर बांग्लादेश ले गए। बांग्लादेशी बदमाश उसे सीमा पार कर पंचगढ़ ले गए। घटना राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान इलाके की है। किसान की पहचान दीपांकर गोप ( 35 वर्षीय) के रूप में हुई है। वहीं भारतीय चाय किसान के अपहरण से हड़कंप मच गया है। BSF ने BGB से संपर्क कर फ्लैग मीटिंग की है।

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों बांग्लादेशियों ने घुसपैठ की नाकाम कोशिश होने के बाद बदले की कार्रवाई में किसान को निशाना बनाया है। किसान के परिवार का दावा है कि घुसपैठ नहीं होने पर यह बदले की कार्रवाई है। दरअसल कुछ दिन पहले चौलहाटी सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक ने तारबंदी काटकर भारत में घुसने की कोशिश की थी। स्थानीय ग्रामीणों और BSF जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह दीपांकर अपने छह बीघा के चाय बागान में काम करने गया था। यह बागान अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब, तारबंदी के उस पार स्थित है। बताया गया कि वह वहां अकेले कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। करीब 20 बांग्लादेशी बदमाशों के एक समूह ने कथित तौर पर सीमा पार कर दीपांकर को घेर लिया। उसने खुद को बचाने और वहां से निकलने की कोशिश की। इस दौरान उसकी आरोपियों के साथ थोड़ी हाथापाई भी हुई, लेकिन संख्या अधिक होने के कारण वह बच नहीं सका। हथियारबंद समूह दीपांकर को जबरन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में ले गया. घटना की खबर फैलते ही सीमा से सटे गांवों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।

दीपांकर के पिता ने भी बेटे को वापस भारत लाने की अपील की है।

पिता बोले- बस मेरा बेटा सुरक्षित वापस आ जाए

दीपांकर के पिता मिश्री लाल गोप ने बेटे के अपहरण को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि उनका बेटा सुबह बागान गया था और करीब 20 बांग्लादेशी उसे वहां से ले गए। उनके मुताबिक दोनों पक्षों के बीच फ्लैग मीटिंग चल रही है। मिश्री लाल गोप ने दावा किया कि कुछ दिन पहले BSF ने एक व्यक्ति को तारबंदी काटते हुए पकड़ा था। उनका कहना है कि पंचगढ़ के लोगों ने इसी घटना का बदला लेने के लिए उनके बेटे को अगवा किया हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

बांग्लादेश में ‘बंधक’ बना गया भारतीय किसान

बीएसएफ जवान रिहाई की कोशिश में जुटे

अपहरण के बाद BSF के जवान मौके पर पहुंचे और दीपांकर की रिहाई की कोशिश शुरू की। अधिकारियों ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी BGB के साथ फ्लैग मीटिंग भी की। हालांकि, शनिवार रात तक दीपांकर को रिहा नहीं किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह BGB की हिरासत में हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m