देवरिया. वेनेजुएला में राकेश चौहान (Rakesh Chauhan death Venezuela) की मौत के मामले में खुलासा हुआ है. फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (भारत के नाविकों और समुद्री कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने वाला एक प्रमुख ट्रेड यूनियन) के मुताबिक राकेश के परिजनों ने राकेश के शव से 21 अंग गायब होने की बात कही है. देवरिया में हुए पोस्टमार्टम के बाद इसका खुलासा हुआ है. वेनेजुएला की रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया.
दरअसल, परिवार के मुताबिक 7 मई को कंपनी ने फोन कर बताया कि राकेश जहाज पर गिर गए हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. अगले दिन परिवार से कहा गया कि उनके बचने की संभावना सिर्फ 5 प्रतिशत है. उसी शाम कंपनी ने राकेश की मौत की सूचना परिजनों को दी. जब राकेश का शव भारत पहुंचा तब उनकी पत्नी ने उनके बॉडी पार्ट की तस्करी का आरोप लगाया. परिजनों ने शिपिंग कंपनी पर आरोप लगाए हैं.
इसे भी पढे़ं : नशे का खेल हुआ फेलः दवा व्यवसायी के गोदाम से भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप जब्त, जानिए कैसे फूटा भांडा
परिजनों का आरोप है कि शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम हुआ तो शरीर पर 22 टांके मिले. बॉडी से दिमाग, फेफड़े, दिल, लीवर, किडनी, तिल्ली (प्लीहा या स्प्लीन), अग्न्याशय (पैंक्रियास), आंतें, थायरॉयड ग्लैंड, पैंक्रियास, गॉल ब्लेडर, वॉइस बॉक्स और श्वास नली भी गायब थे. बता दें कि राकेश चौहान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे. उन्होंने नवंबर 2025 में मर्चेंट नेवी जॉइन की थी और वेनेजुएला में मरीन फिटर के रूप में काम कर रहे थे. वे भलुअनी के लंगड़ा भगवानपुर गांव के थे.

