मोहाली. चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थी। अचानक इसमें बम होने की खबर आग की तरह फैल गई। हल्ला होते ही यात्री बुरी तरह सहम गए। इस सूचना के बाद स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यात्रियों को फ्लाइट से निकाला गया।
बड़ी बात यह है कि इंडिगो की एक नहीं बल्कि पांच फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के मिलने के बाद से पूरे एयरलाइंस में दहशत का माहौल है। यात्रियों के साथ अधिकारियों की मुश्किल भी कई गुना बढ़ गई है। खबर है कि इंडिगो के 5 विमानों को बम से उड़ने की धमकी मिली है, जिसके बाद सभी विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जा रही है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर अब तक कुल 3 फ्लाइट्स लैंड कर चुकी हैं।
- Instamart और HPCL के बीच हुई पार्टनरशिप, बिना कनेक्शन मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर
- राजगीर में पर्यटन का नया दौर, हेलीकॉप्टर से करें शाही सफर, इको टूर पैकेज शुरू
- आस्था का सौदा: खैरुआ सरकार मंदिर में मन्नत के नारियलों को गुपचुप बेचने वाले पुजारी भाइयों पर FIR, भक्तों में भारी आक्रोश
- नोटिस से भड़कीं निधि चतुर्वेदी, संगठन प्रभारी से बोलीं- “अपनी हैसियत बताओ, वरना कोर्ट में मिलेंगे”
- दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण: दुकान से उठाकर ले गए फार्महाउस, बंधक बनाकर की मारपीट, पुलिस ने चंगुल से कराया मुक्त, CCTV में कैद हुई वारदात

