IndiGo Website Down For Second Time in Week: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की वेबसाइट ठप हो गई है। वेबसाइट ठप होने के कारण यात्री टिकट बुकिंग और चेक-इन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स को मोबाइल एप में लॉगिन करने में भी दिक्कत आ रही है। इस हफ्ते दूसरा मौका है जब इंडिगो की वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज में गड़बड़ी आई है।

एयरलाइन ने वेबसाइट पर सर्विस एडवाइजरी जारी कर कहा कि सिस्टम में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है। इससे कुछ कस्टमर्स को हमारी ऑनलाइन सर्विसेज का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। हम इसे ठीक करने में लगे हुए हैं।

इंडिगो ने कहा कि जिन ग्राहकों को तुरंत यात्रा संबंधी मदद चाहिए, वे कस्टमर्स सपोर्ट हेल्पलाइन से संपर्क करें। जिन कस्टमर्स की यात्रा बाद में है, वे कुछ समय बाद कोशिश करें। इंडिगो ने यात्रियों से कुछ समय बाद डिजिटल चैनल दोबारा इस्तेमाल करने को कहा। शुक्रवार को कई यूजर्स ने इंडिगो के एक्स अकाउंट पर शिकायतें कीं। इनमें फ्लाइट बुकिंग फेल होना, वेब चेक-इन में दिक्कत और पेमेंट कन्फर्मेशन नहीं मिलना शामिल था। यह गड़बड़ी उस समस्या के दो दिन बाद सामने आई, जिसे इंडिगो ने अपने मुख्य रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में माना था।

समस्या इंडिगो की मुख्य आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी थी। यही व्यवस्था टिकट आरक्षण और यात्रियों से संबंधित कई ऑनलाइन प्रक्रियाओं के लिए अहम भूमिका निभाती है। ऐसी व्यवस्था में तकनीकी रुकावट आने पर एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो सकती है, खासकर तब जब वे यात्रा से ठीक पहले अपनी उड़ान से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हों। इंडिगो ने कहा कि उसकी टीमें अपने तकनीकी सहयोगी के साथ मिलकर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने में लगी थीं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की कि तत्काल सहायता की जरूरत होने पर वे ग्राहक सहायता केंद्र का सहारा लें और जिनकी यात्रा बाद में है, वे कुछ समय बाद वेबसाइट या मोबाइल अनुप्रयोग पर दोबारा प्रयास करें।

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन

बता दें कि इंडिगो घरेलू बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। जुलाई में देश के घरेलू विमानन बाजार में उसकी हिस्सेदारी करीब 67% है।एयरलाइन का नेटवर्क काफी बड़ा है। इसलिए उसके डिजिटल सिस्टम में गड़बड़ी होने पर टिकट बुक करने, चेक-इन करने या मौजूदा रिजर्वेशन मैनेज करने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों पर असर पड़ सकता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m