BJP React On Rahul Gandhi Dharna: जंतर-मंतर प्रदर्शन में पैलेट गन चलाने के कथित मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और पैलेट गन पीड़ित प्रदर्शनकारी साहिल भी धरने पर बैठे हुए साथ हैं। साथ ही अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। वहीं राहुल गांधी के धरने पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी के धरने को अराजकतावादी राजनीति करार दिया। साथ ही वंदे मातरम् लिए गए अपने स्टैंड पर खुद ही फंसने का दावा किया।
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने राहुल गांधी पर अराजकतावादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारी आशंका और आरोप है कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर जो स्टैंड लिया उस पर फंस गई है।
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बिना अनुमति और बिना किसी पूर्व सुचना के धरने पर बैठे हैं। उनको नियमों का सम्मान करना नहीं आता है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि जो लोग पीड़ित थे, वे सुप्रीम कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले की जांच के लिए एक हाई-पावर्ड कमेटी बनाई। इस कमेटी के प्रमुख सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज हैं और इसमें दो अन्य जज, सीबीआई के एक पूर्व डायरेक्टर और एक अन्य सीनियर अधिकारी शामिल हैं। गोली चली या नहीं, यह खुद ऐसी हाई-पावर्ड कमेटी के सामने जांच का विषय होगा। फिर इन सब का क्या मतलब है? राहुल गांधी क्या आपको कानून के शासन का कोई सम्मान नहीं है? क्या आप बस वही कर सकते हैं जो आपका मन करे, कहीं भी जा सकते हैं, धरने पर बैठ सकते हैं और अराजकता फैलाना शुरू कर सकते हैं?
बता दें कि आज सुबह 11 बजे अचानक राहुल गांधी जंतर-मंतर प्रदर्शन में चले कथित पैलेट गन पीड़ित प्रदर्शनकारी साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में केस दर्ज करने की मांग की। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं और थाने के बाहर ही धरने पर बैठे हुए हैं। राहुल गांधी पिछले 3 घंटे से थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।
राहुल गांधी की क्या मांग है
राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। एम्स की रिपोर्ट साफ कहती है कि उनके शरीर के अंदर 200 से ज्यादा छर्रे हैं। 3 छर्रे उनकी आंख में हैं। इस दौरान उन्होंने साहिल को पैलेट गन से लगे छर्रे दिखाए। उन्होंने कहा, ‘पैलेट गन चलने के सबूत हैं। जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई में साहिल की आंख खराब हो गई है।’उनकी उस आंख की रोशनी चली गई है। उनके दिल के पास भी छर्रे हैं जिन्हें छुआ नहीं जा सकता। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पेलेट गन नहीं चलाई, तो, बस एक ही सवाल है कि किसी ने तो ऐसा किया ही होगा। अपराध तो हुआ ही है। हम मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए।
पुलिस बोली- जांच क्राइम ब्रांच के पास
वहीं मामले में पुलिसकर्मियों का कहना है कि 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है। शिकायतकर्ता को यह बता दिया गया है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच के पास है और यह शिकायत भी उसे भेज दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है और IO भी बता दिया है। साथ ही राहुल गांधी को भी यह बता दिया गया है। CJP प्रोटेस्ट के दौरान जो FIR हुई थी उसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
बता दें कि राहुल ने संसद के मानसून सत्र में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे को उठाया था और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

