Rahul Gandhi Dharna: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी का धरना पार्ट-2 शुरू हो गया है। राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। आज (21 अगस्त) राहुल गांधी जंतर-मंतर प्रदर्शन में पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में केस दर्ज करने की मांग की। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के साथ पीड़ित प्रदर्शनकारी साहिल और उसकी मां भी धरने पर बैठी हुई है। राहुल गांधी एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं और थाने के बाहर ही धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं पुलिस मनाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि 20 जुलाई को नीट पेपर लीक के खिलाफ संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस दौरान पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था। वहीं दिल्ली पुलिस इससे इनकार करती रही है। आज कथित पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत एफआईआर से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस सांसद थाने के बाद धरने पर बैठ गए हैं।

इससे पहले राहुल गांधी जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन के दौरान गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच के बारे में जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस पहुंचे। राहुल गांधी ने मामले की जांच में अब तक क्या हुआ है, इसकी जानकारी लेने पहुंचे।

वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है। शिकायतकर्ता को यह बता दिया गया है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच के पास है और यह शिकायत भी उसे भेज दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है और IO भी बता दिया है। साथ ही राहुल गांधी को भी यह बता दिया गया है। CJP प्रोटेस्ट के दौरान जो FIR हुई थी उसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

बता दें कि राहुल ने संसद के मानसून सत्र में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे को उठाया था और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई है। राहुल गांधी उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहते हैं जिन्होंने पेलेट चलाए थे। वह सबसे पहले मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन गए और केस दर्ज करने का अनुरोध किया। हालांकि, जब पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो वे DCP सेंट्रल से मिलने चले गए। नई दिल्ली स्थित डीसीपी के ऑफिस में राहुल गांधी से 2 पुलिस अधिकारियों ने बात की।

कांग्रेस बोली- अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई

राहुल गांधी के धरने पर एक बार फिर कांग्रेस ने अमित शाह पर निशाना साधा। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- छात्रों पर बर्बरता करने वाले बच नहीं सकते। न्याय तो लेकर रहेंगे। अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए आज नेता विपक्ष @RahulGandhi जी साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी।

साहिल की कंप्लेन पर INVESTIGATION NUMBER ही नहीं दिया गया है, जिससे कि FIR दर्ज हो सके।  AIIMS से भी साहिल की MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसको कि कंप्लेन और FIR में लगाया जा सके। ये सरासर अन्याय है। अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें- ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के न्याय के लिए हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m