हेमंत शर्मा, इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम के जनकार्य विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। बापट चौराहे पर हाल ही में किए गए पेचवर्क के बावजूद सड़क अचानक 4 फीट चौड़े गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि यह हादसा जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़ के घर से महज 400 मीटर की दूरी पर हुआ है।
ये भी पढ़ें: कलेक्टर साहब बने ‘टीचर’: CHO को नहीं आया महिला मरीज का BP नापना, कलेक्टर ने खुद सिखाया; फिर मांगी डिग्री!
इंदौर में बीते 17 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में किए गए पेचवर्क की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लीपापोती के नाम पर जनता के पैसों का कैसे दुरुपयोग किया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


