चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक गर्मा रही है। साथ ही अपने हिंदुत्व और सनातन संस्कृति के लिए जाने जानी वाली फायर ब्रांड भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जो देश के कानून को नहीं मानते हो वंदे मातरम गाने से परहेज करते हैं। वह तो पश्चिमी संस्कृति को ही अपना आधार मानते हैं।
दरअसल, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में कई सिंगर और कलाकार अपनी प्रस्तुति मंच के माध्यम से देंगे और इसको लेकर कई तरह की तैयारी अभी शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम में पाश्चात्य संस्कृति और उसमें होने वाले नाच गाने को लेकर बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है।
ये भी पढ़ें: छात्रों की गूंज से पहले इंदौर में ब्लैक कोबरा की एंट्री! राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर निकला सांप, सुरक्षा और सर्चिंग व्यवस्था पर उठे सवाल
भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि जो देश के कानून को नहीं मानता हो और वंदे मातरम गाने से परहेज करता है, उन लोगों का तो हम कुछ कर ही नहीं सकते। हम तो हमारे कार्यक्रम में सनातन संस्कृति से जुड़े हुए कार्यक्रम करते हैं। अब जो लोग यह सब मानते ही नहीं है, तो वह तो पश्चिमी संस्कृति के आधार पर ही कार्यक्रम करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कार्यक्रम स्थल को लेकर लगाया आरोप
भाजपा प्रवक्ता राकेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं को क्या संदेश देना चाहते हैं। झूठ बोलकर कार्यक्रम आयोजित करना, जमीन का किराया कम बताना और केवल राजनीति करना युवाओं के बीच में एक अच्छा संदेश जाए। इस तरीके का कार्यक्रम होना चाहिए और इसी के साथ और भी कई तरह के आरोप लगाए गए।
दरअसल, प्रशासन ने रीजनल पार्क के मैदान पर राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति दे दी है, लेकिन पिछले कई दिनों से उस जमीन पर कार्यक्रम से जुड़े हुए युक्त समिति की ओर से तंबू लगाए जा रहे है और कई तरह के कार्य किया जा रहे हैं, जिसको लेकर अब किराए में एक और नई बात सामने आई है कि किराया बढ़ाया जाएगा। क्योंकि अनुमति तीन दिन की मांगी गई थी, जबकि कार्यक्रम का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। ऐसे में लाखों स्क्वायर फीट की जमीन का किराया बढ़ना लाजमी भी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



