हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शादी के नाम पर छल, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन आपराधी है और उस पर पहले भी आजाद नगर थाने में रेप का मामला दर्ज है।
ये भी पढ़ें: कृषि में क्रांति और माफियाओं पर नकेल…! केंद्रीय मत्री शिवराज सिंह चौहान का कड़ा रुख, दिशा बैठक में दिए कई बड़े निर्देश
शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण, फिर रखी धर्म बदलने की शर्त
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने कथित तौर पर नई शर्त रख दी कि अगर शादी करनी है तो पहले धर्म बदलकर मुस्लिम बनना होगा।
धर्म परिवर्तन से इनकार पर गाली-गलौज और धमकियां
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गालियां दीं और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इसके बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर साफ कह दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा और केवल मुस्लिम लड़की से ही निकाह करेगा।
ये भी पढ़ें: खजाने की लालच में खो बैठे आपा! टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर टूट पड़े 2000 ग्रामीण
आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज है रेप का केस
पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद बिलाल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


