हेमंत शर्मा, Indore. राज्य साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवार से ठगे गए 1 करोड़ 62 लाख रुपये की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी है।
ये भी पढ़ें: Ground Report: ‘छोटी काशी’ बनी नरक! कीचड़ के दलदल में तब्दील हुई सड़कें, स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान
विदेशी कंपनी बनकर की थी ईमेल स्पूफिंग
जानकारी के मुताबिक पीड़िता एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही है। जिसके लिए उन्होंने विदेश से एक घोड़ा खरीदने के लिए भुगतान किया था। इसी दौरान साइबर ठगों ने ईमेल स्पूफिंग के जरिए नकली विदेशी कंपनी बनकर पीड़ित खिलाड़ी को झांसा दिया और 1 करोड़ 62 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।
ये भी पढ़ें: Singrauli News: बारिश ने खोली ननि की पोल, अस्पताल और पूर्व अध्यक्ष के टाल में घुसा पानी, लाखों का नुकसान
JP Morgan Bank में होल्ड कराई रकम, HDFC खाते में रिफंड
शिकायत मिलते ही राज्य साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लिया और ठगों के JP Morgan Bank खाते में पूरी राशि को होल्ड करवा दिया। इसके बाद सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और ठगी गई 1.62 करोड़ की पूरी रकम शिकायतकर्ता के HDFC बैंक खाते में सुरक्षित रिफंड करा दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

