हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, घायल मेहरबान सिंह की बेटी प्राची अपने बॉयफ्रेंड शुभम के साथ रहना चाहती थी। पिता मेहरबान सिंह को इस रिश्ते पर आपत्ति थी और वे बेटी को शुभम के साथ रहने से मना करते थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान प्राची और उसके बॉयफ्रेंड शुभम ने मिलकर मेहरबान सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मेहरबान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: ड्रग्स तस्करी का फरार आरोपी संतोष गिरी गिरफ्तार; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

घटना की सूचना मिलने के बाद खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्राची और शुभम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना की परिस्थितियां क्या थीं और हमले की पूर्व योजना बनाई गई थी या नहीं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड के बाद इंदौर में एक्शन: फायर सेफ्टी में मिली खामियां, 12 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m