हेमंत शर्मा, इंदौर। शादी के मंडप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस दूल्हे को उठाकर अपने साथ ले गई। विवाह की रस्मों से पहले ही दूल्हे को हिरासत में लिया और थाने लेकर चली गई। खुशियों के बीच खाकी को देखकर हर कोई हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों में चर्चा होने लगी कि आखिर पुलिस ने दूल्हे को क्यों पकड़ा है। आप के मन में भी यही सवाल उठ रहे है, तो आइए हम आपको पूरा माजरा बताते है…

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश का है। सीहोर में रवि विश्वकर्मा नाम के शख्स की शादी हो रही थी। विवाह के रस्मों की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। इसी बीच पुलिस पहुंच गई, जिससे शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया और उसे थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इंदौर के चंदन नगर की रहने वाली एक युवती ने रवि विश्वकर्मा पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें: CCTV ने पलट दी पूरी कहानी! POCSO केस में आरोपी बरी, जांच अधिकारी पर FIR के आदेश

इसी शिकायत पर पुलिस शादी के मंडप में पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि रवि ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। जब युवती ने शादी करने की बाद कही तो वह मुकर गया, जिसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी रवि सीहोर जिले का रहने वाला है। वह इंदौर में अपनी बहन के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवती से हुई थी। फिलहाल इंदौर की चंदन नगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। रवि विश्वकर्मा (दूल्हे) से पूछताछ की जा रही है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m