हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर रफ्तार का भयानक कहर देखने को मिला। श्रमिक कॉलोनी के पास दोपहर करीब 12 बजे एक बेकाबू इनोवा कार ने राह चलते लोगों को रौंद दिया। कार चालक करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: निगवानी वेयरहाउस में लापरवाही का ‘उगा’ नजारा: खुले में सड़ी हजारों क्विंटल धान, अब छंटाई कर राइस मिलों में भेजने का खेल
200 फीट तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनोवा कार चला रहे अमन नामक ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पहले दो चार पहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसके बाद उसने सड़क पर चल रहे पैदल राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक ने घायलों को करीब 200 फीट तक सड़क पर घसीटा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें: पचमढ़ी गैंगरेप मामले में सीन रिक्रिएशन: टैक्सी संघ ने किया विरोध, बजरंग दल की पुलिस से धक्का-मुक्की
आरोपी चालक पुलिस हिरासत में
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक अमन को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


