हेमंत शर्मा, इंदौर। नगर निगम के निलंबित सहायक राजस्व अधिकारी ARO जितेंद्र पांडेय की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बैंक लॉकर फ्रीज कर दिए हैं। इसके साथ ही आरोपी अधिकारी के तमाम वित्तीय रिकॉर्ड और पारिवारिक संपतितियों की गहनता से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: पौने दो लाख शिक्षकों के एक साथ लॉगआउट से हड़कंप! अब ई-अटेंडेंस ऐप पर मिलेगी ग्रेस टाइमिंग, जानिए नया नियम
परिवार की विदेश यात्राओं से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक जांच के दायरे में
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी का पूरा आर्थिक ढांचा खंगालने के लिए विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर विस्तृत ब्यौरा मांगा है। इसके अलावा जितेंद्र पांडेय के बैंक लॉकर सीज कर दिए गए हैं और कृषि भूमि के दस्तावेजों की जांच जारी है।
विभिन्न विभागों से मांगा ब्यौरा
लोकायुक्त की टीम ने आयकर विभाग से टैक्स रटर्न और इनकम रिकॉर्ड्स मांगे हैं। RTO से परिजनों के नाम पंजीकृत वाहनों की सूची मांगी गई है। वहीं परिवार की सभी बीमा पॉलिसियों की जानकारी मांगी गई है।
ये भी पढ़ें: सैंपलिंग से पहले मरम्मत क्यों? ग्वालियर सड़क घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से पूछा सवाल
विदेश यात्रा व शिक्षा खर्च
लोकायुक्त टीम आरोपी और उनके परिजनों की विदेश यात्राओं के खर्च तथा बच्चों की शिक्षा पर हुए खर्च का पूरा हिसाब जुटा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


