Technology Desk : Infinix ने अपनी Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की खासियत इसका रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube (AMC) है। यह फीचर नोटिफिकेशन के साथ कई तरह के लाइटिंग और इंटरएक्टिव इफेक्ट्स दिखाता है।

कीमत और उपलब्धता
Infinix Hot 70 Pro 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। यह इंट्रोडक्ट्री कीमत बैंक ऑफर्स के साथ लागू होगी। फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।
फोन को Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green कलर में पेश किया गया है। इसकी बिक्री Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। ग्राहकों को 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।
144Hz डिस्प्ले और Dimensity 7100 चिपसेट
फोन में 6.76 इंच का Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 910 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.86 प्रतिशत है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर और Mali-G57 GPU दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ लोकप्रिय गेम्स में 90fps तक का सपोर्ट देता है। इसमें UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।
50MP Sony कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें AI Live Photo, AI Eraser, AI Extender और One-Tap Vlog जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Active Matrix Cube क्या है?
फोन का सबसे खास फीचर Active Matrix Cube (AMC) है। फोन को उल्टा रखने पर यह कॉल, मैसेज, चार्जिंग, लो बैटरी और मौसम जैसे अलर्ट के लिए अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखा सकता है। इसके अलावा म्यूजिक चलाने, गेम खेलने और फोन ऑन होने के दौरान भी AMC के जरिए एंबियंट लाइटिंग इफेक्ट्स दिखाई देते हैं।
6,000mAh की बड़ी बैटरी
Infinix Hot 70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन करीब 25 मिनट में 50 प्रतिशत और लगभग 63 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है। कंपनी ने 3 बड़े OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।



