नीलेश भानपुरिया, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थाना काकनवानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालवासा में एक महिला के साथ अमानवीय और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके पति को जबरन महिला के कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं बल्कि महिला का सिर का मुंडन कर दिया। यह घटना बेहद संवेदनशील और गंभीर आपराधिक कृत्य बताई जा रही है।
READ MORE: सात फेरो का साथ सलाखों तक: पति-पत्नी घर पर कर रहे थे ऐसा काम, देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखें
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। थाना काकनवानी पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 96/2026 दर्ज कर लिया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
READ MORE: बोरियों में मिली मवेशियों की हड्डियां और कटा गौवंश का सिर: अवैध कत्लखाने की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि कानून तथा महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना ग्रामीण क्षेत्र में महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


