शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पीर गेट पर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। जहां हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुंह पर स्याही पोती गई। इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे भी लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के ऊपर स्याही फेंकी गई है। चंद्रशेखर तिवारी पर एससी वर्ग पर जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप लग रहे थे। इसको लेकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामला बढ़ने पर उनकी तरफ से माफी भी मांगी गई थी, लेकिन आज अचानक से पीर गेट पर कुछ लोगों ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी।

ये भी पढ़ें: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर MP में बवाल! BJP ने खरगे को घेरा, सोनिया-राहुल से पूछा- क्या ऐसी भाषा का समर्थन करते हैं?

चंद्रशेखर तिवारी पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने बयानों को लेकर विवादों में थे। कुछ दिन पहले दशहरे पर झांकी निकालने के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे पर कार्रवाई की गई। इससे नाराज होकर चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस को धमकी देते हुए चंद्रशेखर तिवारी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कह रहे थे कि अगर डीजे संचालकों पर कार्रवाई हुई तो शहर में आग लगवा दूंगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m