अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के चर्चित मोहित गौर हत्याकांड के आरोपी नागेश मलाजपुरे (30) की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले 10 महीनों से जेल में बंद था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निष्पक्ष जांच की मांग
मंगलवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नागेश के साथ जेल में मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
महू में अंबेडकर की जयंती पर बवाल: अनुयायियों को धक्का बदसलूकी, पुलिस के रवैये पर उठे सवाल
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
वन रक्षक हत्या का मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार, शासन को नोटिस जारी,

