राजगढ़। मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का आंतक जारी है। कुत्तों के काटने से कई लोगों की मौतें भी हो चुकी है। ताजा मामला राजगढ़ जिले का है, जहां मासूम भव्या आवारा कुत्तों का शिकार बनी है।
जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौतः परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
दरअसल जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। नानी घर के बाहर खेल रही बच्ची को आवारा कुत्ते घसीटते और नोचते ले गए थे। बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकली मां ने लहूलुहान हालत में कुत्तों के झुंड से बेटी को बचाया।
घायल बच्ची का पहले प्राथमिक उपचार किया फिर हालत गंभीर होने पर शाजापुर रेफर कर दिया। जिले में बच्चों पर कुत्ते लगातार हमले कर रहे है। आवारा कुत्तों के आतंक पर प्रशासन पूरी तरह नाकाम है। लोग सवाल उठा रहे है कि कब जागेगा प्रशासन, कब रुकेगा मासूमों पर ये कहर।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


