कुमार इंदर, जबलपुर। पुलिस प्रशासन ने पार्षद शफीक हीरा सहित चार लोगों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फर्जी आधारकार्ड तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पार्षद सहित सभी आरोपी फरार थे।
दरअसल डेढ़ माह पहले आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों शाहजहां, जावेद उर्फ गौस बाबू और कलीम को गिरफ्तार कर चुकी है। भूमाफिया निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा भांजा यूसुफ जावेद खान, असगर अली, टीपू और आयुष फरार चल रहे है।
पार्षद शफीक हीरा अपने दफ्तर में फर्जी दस्तावेज तैयार करवाता था। आरोपियों ने गोहलपुर स्थित जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई थी। करोड़ों की जमीन के फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत हुई थी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर प्रयास कर रही है।


