Apple iphone 18 Pro First Sale: भारत में आज (18 सितंबर) से iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। आईफोन 18 की सेल शुरू हो गई है। Apple के लेटेस्ट हैंडसेट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आज पहली सेल है। iPhone 18 Pro के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली (Delhi Apple Store), मुंबई (Mumbai Apple Store), बेंगलुरु ऐपल स्टोर (Bengaluru Apple Store) के बाहर रात से ही लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। लोग रातभर ऐपल स्टोर के बाह लाइन में लगे रहें।
बता दें कि ₹1,64,900 की शुरुआती कीमत वाली इस सीरीज पर ₹7,000 का बैंक डिस्काउंट, ₹81,500 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। साथ ही Zepto-Blinkit से 10 मिनट की होम डिलीवरी भी मिल रही है।
आईफोन 18 प्रो खरीदने के लिए सुबह-सुबह ही दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक, मुंबई के ऑफिशियल एप्पल स्टोर और बेंगलुरु के मॉल ऑफ एशिया के बाहर टेक लवर्स की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग नए आईफोन की पहली झलक पाने और उसे तुरंत खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एप्पल स्टोर के बाहर तड़के से ही लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में ऑफिशियल सेल शुरू होते ही इसे सबसे पहले खरीदने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के साकेत में स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल का नजारा आज सुबह से ही देखने लायक है। iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू होने से काफी पहले ही एप्पल स्टोर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है। सुबह-सुबह ही स्टोर के बाहर भारी भीड़ जुट चुकी है और हर कोई बस जल्द से जल्द अपना पसंदीदा आईफोन अपने हाथ में थामना चाहता है।
लाइन में खड़े लोगों ने कहा कि वह 18 Pro Max 1TB लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले ही प्री-बुक करा चुके हैं और अब इंतजार कर रहा हूं। स्टोर के बाहर काफी भीड़ है, लेकिन वे इसे खरीदकर उन लोगों में शामिल होने चाहते हैं, जो इसको सबसे पहले इस्तेमाल करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया है कि वे अभी iPhone 17 Pro का इस्तेमाल कर रहे हैं और न्यू iPhone 18 Pro को लेकर एक्साइटेड हैं।
iPhone 18 Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 18 Pro का 256GB वाला बेस मॉडल ₹1,64,900 में लॉन्च हुआ है। जबकि इसके 512GB (₹1,89,900), 1TB (₹2,39,900) और 2TB (₹3,14,900) वाले टॉप मॉडल भी बाजार में उतारे गए हैं। वहीं बड़ी स्क्रीन और धांसू बैटरी वाले iPhone 18 Pro Max की शुरुआत ₹1,79,900 (256GB) से हो रही है, जिसके 2TB वेरिएंट की कीमत ₹3,29,900 तक जाती है।

iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये है और 1TB वेरिएंट को 2,54,900 रुपये खरीद सकेंगे। टॉप एंड वेरिएंट 2TB का है और उसका कीमत 3,29,900 रुपये है. दोनों ही हैंडसेट ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरंगडी कलर में आते हैं।
ग्राहकों को तगड़े ऑफर्स भी दे रही कंपनी
कंपनी ग्राहकों को तगड़े ऑफर्स भी दे रही है। जिसमें Axis, ICICI, SBI और American Express कार्ड्स पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI शामिल है। अपने पुराने फोन को बदलकर Apple Trade In के जरिए आप ₹81,500 तक का तगड़ा एक्सचेंज डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



