Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 सितंबर 2026) की खबरों में TMC का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज, इस्तेमाल करने पर रोक; अभिषेक शर्मा टी-20 में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाया; अमित शाह की UN से शिकायत; अमेरिका ने भारत को धमकी दी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे टाटा संस के चेयरमैन प्रमुख रहा।

1. TMC का का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज

पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे नाम और चुनाव चिन्ह विवाद पर चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी किया है। आयोग ने फिलहाल ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फूल और घास’ चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दिया है।

पढ़े पूरी खबर……

2. अभिषेक शर्मा ने टी-20 में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाया

भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। क्रीज पर जमते ही बड़े शॉट लगाने के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक ने इस मुकाबले में महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया।

पढ़े पूरी खबर……

3. अमित शाह की UN से शिकायत

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरों के दौरान वरिष्ठ मुस्लिम IAS और IPS अधिकारियों को कथित तौर पर सरकारी कार्यक्रमों से दूर रखने का आरोप लगाया है। अब उन्होंने इस मामले को संयुक्त राष्ट्र (UN) तक पहुंचाने की कोशिश की है।

पढ़े पूरी खबर……

4. अमेरिका ने भारत को धमकी दी

रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत को धमकी दी है। अमेरिकी संसद में  सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट बिल-2026 (Sanctioning Russia and Iran Act Bill-2026) पास होने के बाद अमेरिकी सांसदों ने धमकी भरे लहजे में भारत से कहा कि- रवैया सुधारो, कहीं और से तेल खरीदो। अमेरिकी संसद से भारत पर 100% टैरिफ (100% tariff on India) लगाने वाला बिल पास होने के बाद अमेरिकी सांसद रिचर्ड ब्लूमेंथल (Richard Blumenthal) और डेमोक्रेट सीनेटर जीन शहीन (Jeanne Shaheen) ने भारत और चीन से रूस से तेल और गैस खरीद बंद करने को कहा।

पढ़े पूरी खबर……

5. एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे टाटा संस के चेयरमैन

इस वक्त की बड़ी खबर टाटा ग्रुप से आई है। एन चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे। बॉम्बे हाउस में हुई टाटा ग्रुप की अहम बैठक में बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन के 5 साल एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी। हालांकि बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। इसी के साथ ही टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा दिया गया है। चंद्रशेखरन 2017 से टाटा संस की कमान संभाल रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

राम मंदिर बनने का स्वरा भास्कर को दुखः विवादों से गहरा नाता रखने वाली फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पद्मावत फिल्म के जौहर वाले सीन पर दिए कमेंट को लेकर बवाल जारी है। इसी बीच फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्वरा भास्कर राम जन्मभूमि मामले पर साल 2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं। राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्वरा भास्कर दुखी हुई थी। स्वरा भास्कर कहती हुई दिख रही है कि फैसले पर उन्हें हिंदू होने के नाते बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी। इसके बाद शाहरुख-सलमान समेत सभी मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी थी। (पूरी खबर पढ़े)

पाकिस्तान ने भी माना भारत का लोहाः भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते शुरू से ही खराब रहे है, 2014 के बाद से तो ये अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है. दोनों देशों के बीच आजादी के बाद से ही आपसी दुश्मनी बनी हुई है. दोनों देश कई बार जंग भी लड़ चुके हैं, सभी में भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी है. आज वर्तमान दौर में स्थिति ऐसी है कि दोनों देशों में राजनयिक संबंध न के बराबर है. इस बीच पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता ने भारत की बढ़ती सैन्य क्षमताओं को स्वीकार किया है, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि इस्लामाबाद नई दिल्ली के साथ किसी भी तरह से हथियारों की होड़ में शामिल नहीं है. (पूरी खबर पढ़े)

कनाडा अब अमेरिका को छोड़ अब EU के साथ जाएगाः प लगातार कनाडा के पीछे पड़े हुए हैं। बार-बार भारी भरकम टैरिफ और उनके व्यवहार से परेशां होकर आखिरकार कनाडा ने अमेरिका का साथ छोड़ यूरोप के और करीब जाने की तैयारी कर रहा है। कनाडा यूरोपीय संघ (EU) का पहला ‘एसोसिएट मेंबर’ बनने जा रहा है। मौजूद समय में EU में यूरोप के 27 देश शामिल हैं। खास बात ये है कि, समूह का हिस्सा बनने के बावजूद कनाडा इन देशों की तरह EU के फैसलों पर वोट नहीं कर सकेगा। लेकिन, वह कई अहम मुद्दों पर EU के साथ मिलकर काम करेगा। इनमें रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, जरूरी खनिज और व्यापार जैसे क्षेत्र शामिल हैं।  (पूरी खबर पढे)

आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का मानहानि नोटिसः दिवंगत बॉलिवुड एक्टर शुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर सस्पेंस जारी है. दिशा की मौत मामले में कई बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं. डिनो मौर्या, रिया चक्रवर्ती, सूरज पंचोली तक का नाम आ रहा है. वहीं अब दिशा के पिता सतीश सालियन ने आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. दोनों के ही नाम हाल ही में सीबीआई ने सतीश सालियान की शिकायत के आधार पर दर्ज FIR में शामिल किया था. अब दिशा के पिता ने दोनों नेताओं को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. नोटिस में दोनों के कुछ बयानों पर आपत्ति जताई गई है. सतीश सालियन ने माफी मांगने, बयान वापस लेने और 500 करोड़ का हर्जाना देने की मांग की है. इसके लिए सात दिन का समय दिया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन कियाः पीएम मोदी ने अपने 76वें जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर 2026 तक चलने वाली यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में भारत समेत 52 देशों की कंपनियां हिस्सा ले रहीं हैं। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन से जुड़ी ग्लोबल और भारतीय कंपनियां, नीति-निर्माता, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्ट-अप, शैक्षणिक संस्थान और छात्र एक साथ आएंगे। (पूरी खबर पढ़े)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m