Swara Bhaskar Upset On Ram Janmbhoomi Mandir Verdict: विवादों से गहरा नाता रखने वाली फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पद्मावत फिल्म के जौहर वाले सीन पर दिए कमेंट को लेकर बवाल जारी है। इसी बीच फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्वरा भास्कर राम जन्मभूमि मामले पर साल 2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं। राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्वरा भास्कर दुखी हुई थी। स्वरा भास्कर कहती हुई दिख रही है कि फैसले पर उन्हें हिंदू होने के नाते बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी। इसके बाद शाहरुख-सलमान समेत सभी मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी थी।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सीताराम के जयकारे लगा रहे हैं। ट्रोलिंग के बीच स्वरा के समर्थकों के कमेंट्स भी देखने को मिले। वो स्वरा भास्कर के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

वायल वीडियो में विवादों से गहरा नाता रखने वाली फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट में अयोध्या में बने राम मंदिर के खिलाफ बात करते हुए दिख रहीं हैं। स्वरा सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले पर अहसमति और निराशा जता रहीं हैं। स्वरा भास्कर कहती हैं कि राम जन्मभूमि को लेकर जब फैसला आया तो मैं काफी दुखी थी। मैं इतनी नाराज थी कि सोचने लगी ये क्या देश है। मुझे लगा वो फैसला अनफेयर था। मेरे फोन बुक में जितने भी मुस्लिम थे, सबको मैसेज किया था। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर फहाद अहमद को मैंने मैसेज कर माफी मांगी थी। मैं एक हिंदू होने के नाते अपने जान पहचान के उन सभी मुस्लिम लोगों को बताना चाहती थी कि मैं सॉरी फील कर रही हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मैं शर्मिंदा हूं। मैं इससे सहमत नहीं हूं।

बता दें कि जब ये फैसला आया था उस वक्त भी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसपर शंका जताते हुए फैसले का विरोध किया था। उन्होंने न्याय व्यवस्था और संविधान में सवाल खड़े किए थे। उनके बयान से आहत होकर एक वकील ने एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि अटॉर्नी जनरल ने इस पर असहमति जताई थी।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं स्वरा

स्वरा भास्कर के बयान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। एक पक्ष का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाना देश की न्याय प्रणाली का अपमान है। वहीं, दूसरी ओर, समर्थकों का तर्क है कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी है। फैसले पर अपनी व्यक्तिगत राय या असहमति जताने का अधिकार है। स्वरा के इस बयान के सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कईयों ने सीताराम के जयकारे लगाए। शख्स ने लिखा- क्या इन्हें इतिहास नहीं पता है. लोग पता नहीं क्यों स्वरा को इतनी अटेंशन देते हैं। एक यूजर ने लिखा-स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से परेशान थीं। कभी-कभी मुझे सच में उनके लिए बुरा लगता है। वह काम पाने की उम्मीद में दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती रहती हैं, लेकिन किसी तरह उन्हें कभी काम नहीं मिलता। दूसरे ने लिखा, ‘सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कहती हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘हमें भी शर्म आती है आपको हिंदू कहते हुए।

क्या था सुप्रीम कोर्ट का फैसला

दरअसल 9 नवंबर 2019 को, सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से विवादित धांचे (बाबरी मस्जिद) को राम मंदिर बनाने के लिए सौंप दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन राम मंदिर के निर्माण के लिए दी जाएगी। साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद के लिए 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 1949 में मूर्तियां रखे जाने और 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने को कानून का उल्लंघन बताया था। वहीं, विवादित जमीन पर रामलला के अधिकार को स्वीकार किया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m