Vladimir Putin Wishes PM Modi on his Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी के सबसे खास दोस्तों में से एक पुकिन ने इस दौरान भारत और रूस की मजबूत दोस्ती का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम मोदी के योगदान की तारीफ की और हाल में अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान मिले स्वागत के लिए आभार जताया।

रूस से राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में पीएम मोदी की राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्लोबल मंच पर आपका बड़ा रुतबा है और यही सही है।

पुतिन ने कहा कि आपका देशवासियों के बीच बहुत प्रतिष्ठित हैं और वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव रखते हैं। भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए बेहतरीन स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। रूसी राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते अपनी नई दिल्ली यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें और रूसी प्रतिनिधिमंडल को भारत में जिस तरह का स्वागत और मेहमाननवाजी मिली, उसके लिए वह आभार जताना चाहते हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत ठोस, खुलकर और सार्थक रही।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी से बात करके उन्हें हमेशा खुशी होती है। दोनों नेताओं की बातचीत ने एक बार फिर पीएम मोदी की “असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता” को साबित किया।

पीएम मोदी-पुतिन के बीच हुई थी मीटिंग

बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान द्विपक्षीय बैठक हुई थी। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। दावा किया गया कि भारत-रूस ने हथियारों को लेकर भी डील हुई थी। हालांकि दोनों देशों ने अपनी-अपनी ब्रीफिंग में इसका खुलासा नहीं किया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m