पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मना रही है. पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभार्थियों के लिए महिलाओं के खाते में 3000 रुपए भेजे गए हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपका भरोसा और प्यार ही मेरी बड़ी ताकत है. इस विशेष दिन को बीजेपी ने खास बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन करने का ऐलान किया है.
पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाते हुए 1.58 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹3000 की वित्तीय सहायता भेजी है.
आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार आज के दिन ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मना रही है, जिसके फलस्वरूप इस अवसर पर राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹3000 की वित्तीय सहायता भेजी जा रही है. देश भर से पीएम मोदी को बधाईयां मिल रही हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे हमेशा पश्चिम बंगाल की माताओं और बहनों से बहुत प्यार मिला है. आज विश्वकर्मा पूजा भी है, मैं इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के जरिए बंगाल की महिलाओं को नई ताकत मिली है. मैं इस योजना का लाभ उठाने वाली हर महिला को बधाई देता हूं.
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस साल 4 मई को बंगाल ने बदलाव का एक नया रास्ता चुना और मुझे पता है कि इस बदलाव में बंगाल की माताओं और बहनों ने सबसे अहम भूमिका निभाई.
CM शुभेंदु अधिकारी द्वारा की गई जानकारी के अनुसार, इस योजना के जरिए इस महीने करीब 1.58 करोड़ महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में यह रकम मिलेगी. जून महीने में इस योजना के तहत 28 लाख महिलाओं को पैसा मिला था, जो जुलाई में बढ़कर 1.19 करोड़ हो गया. आज बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे जा रहे हैं. कोई ‘कट-मनी’ नहीं, कोई बिचौलिया नहीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



