IPL 2026 Ticket: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों, खासकर छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 25 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मुकाबले के लिए फ्रेंचाइजी ने एक शानदार पहल की है। अब छात्र महज 500 रुपये में स्टेडियम की स्टैंड्स से अपनी टीम को चियर कर सकेंगे।

23 अप्रैल को खुलेगा किस्मत का पिटारा
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने युवाओं को स्टेडियम तक लाने के लिए यह स्पेशल स्टूडेंट टिकट स्कीम लॉन्च की है। गौरतलब है कि यह बिक्री ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन होगी। टिकटों की बिक्री 23 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। जानकारी के अनुसार जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम के वेस्ट गेट पर स्थित निर्धारित बॉक्स ऑफिस काउंटर से टिकट मिलेंगे।
साथ लाना न भूलें ये डॉक्यूमेंट
बता दें कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, टिकट खरीदते समय छात्र को अपना वैध स्कूल या कॉलेज आईडी कार्ड (ID Card) दिखाना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि एक आईडी पर केवल एक ही टिकट मिलेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका मिल सके।
SMS स्टेडियम में होने वाले मैचों का शेड्यूल
- 25 अप्रैल: RR बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- 1 मई: RR बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- 9 मई: RR बनाम गुजरात टाइटंस (GT)
- 19 मई: RR बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
जो छात्र ऑफलाइन नहीं जा सकते, वे District by Zomato ऐप पर जाकर ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- UP Monsoon Session 2026 : मानसून सत्र का पहला दिन, विधानसभा और विधान परिषद में हंगामे के आसार
- MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज क्या कुछ रहेगा खास? इन खबरों पर रहेगी नजर
- सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, तेजस्वी यादव ने किया हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक
- कॉमनवेल्थ में हरियाणा का डंका, लेकिन खिलाड़ियों को नौकरी नहीं
- CG Weather Today : राजधानी में बादल छंटते ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

