IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल का दिन ऑरेंज कैप की रेस के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। डबल हेडर के दोनों मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे और दिन खत्म होते-होते ऑरेंज कैप तीन अलग-अलग खिलाड़ियों के सिर सज चुकी थी। इस रोमांचक फेरबदल के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने बाजी मारते हुए अंत में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया, जबकि विराट कोहली को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे राहुल, लेकिन वैभव में छिन लिया ताज

दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे। इस मैच में दिल्ली के कप्तान केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ते हुए 152 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दम पर राहुल ऑरेंज कैप की रेस में सीधे पहले स्थान पर पहुंच गए। उनके नाम 7 पारियों में 357 रन हो गए।

इसके बाद दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी शतक जड़कर हलचल मचा दी। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 रनों की तेजतर्रार पारी खेलते हुए राहुल को पीछे छोड़ दिया और खुद टॉप पर पहुंच गए। उनके नाम 8 मैचों में 357 रन दर्ज हो गए।
अभिषेक शर्मा ने अंत में मारी बाजी

हालांकि दिन के अंत में सनराइजर्स हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उन्होंने इस सीजन में लगातार रन बनाते हुए 8 मैचों में 380 रन पूरे कर लिए और टॉप पर कब्जा जमा लिया।
विराट कोहली को लगा बड़ा झटका

दिन की शुरुआत में ऑरेंज कैप अपने नाम रखने वाले विराट कोहली के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। अन्य बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते कोहली सीधे पहले स्थान से फिसलकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए। उनके नाम अब 7 मैचों में 328 रन दर्ज हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 8 मैचों में 349 रन के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
IPL 2026 के टॉप-5 रन स्कोरर

अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 380 रन
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 357 रन
केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 357 रन
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 349 रन
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 328 रन
आज भी डबल हेडर का रोमांच
आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल (रविवार) को भी डबल हेडर खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

