IPL Ticket Fraud Alert: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में IPL 2026 का बिगुल बज चुका है। राजस्थान रॉयल्स अपने चार घरेलू मैच यहां खेलने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 25 अप्रैल को होना है। लेकिन इस रोमांच के बीच टिकटों की कालाबाजारी और साइबर ठगी का एक बड़ा रैकेट सक्रिय हो गया है। अगर आप भी टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो रुकिए… आपकी एक छोटी सी चूक आपको लाखों का चूना लगा सकती है।

क्लोन वेबसाइट का बिछाया गया है जाल
दरअसल, साइबर अपराधी हूबहू असली जैसी दिखने वाली क्लोन वेबसाइट बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर अपराध एसपी शान्तनु कुमार सिंह ने बताया कि ठग ऐसी साइट्स बना रहे हैं जो दिखने में बिल्कुल आधिकारिक लगती हैं। जैसे ही आप वहां अपनी कार्ड डिटेल डालते हैं, टिकट तो नहीं मिलता लेकिन आपका खाता साफ हो जाता है।
सोशल मीडिया पर VIP पास का लालच
बता दें कि ठगी का यह खेल सिर्फ वेबसाइट तक सीमित नहीं है। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर कंफर्म टिकट और VIP पास के लुभावने विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। जब आप गूगल पर टिकट सर्च करते हैं, तो सबसे ऊपर दिखने वाले लिंक फर्जी हो सकते हैं। पैसे लेने के बाद व्हाट्सएप पर नकली ई-टिकट भेज दिए जाते हैं, जो स्टेडियम गेट पर स्कैन ही नहीं होते।
राजस्थान रॉयल्स के ये चार मैच SMS स्टेडियम में शेड्यूल
- 25 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 01 मई: बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 09 मई: बनाम गुजरात टाइटंस
- 19 मई: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
इस तरह बचें ठगों के जाल से
गौरतलब है कि अपराधी सिर्फ 2 टिकट बचे हैं या आखिरी ऑफर जैसा दबाव बनाकर तुरंत पेमेंट मांगते हैं। पुलिस ने साफ किया है कि टिकट सिर्फ बुक माय शो (BookMyShow) या राजस्थान रॉयल्स की आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और भुगतान से पहले वेबसाइट की स्पेलिंग जरूर चेक करें।
इस धोखाधड़ी का सबसे ज्यादा असर उन युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों पर पड़ रहा है जो पहली बार स्टेडियम जाकर मैच देखना चाहते हैं। टिकट न मिलने की हताशा में लोग शॉर्टकट अपना रहे हैं और ठगी का शिकार हो रहे हैं। अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है, तो बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
पढ़ें ये खबरें
- धरने से पहले चांग स्कूल का टेंडर, 287 बेटियों के लिए CJP ने रखा अगला अल्टीमेटम
- भगवान जगन्नाथ की संपत्ति का वैश्विक दायरा: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी दर्ज है महाप्रभु के नाम जमीन
- शहर की सड़कें देखकर शर्मिंदा हूं… जानें मंत्री ने क्यों कही ये बात…
- दिग्गजों के नाम पर सियासत से लेकर शराबबंदी और बाढ़ पीड़ितों के दर्द तक, चिराग पासवान ने उठाई ये 5 बड़ी मांगें
- ये अन्याय नहीं तो और क्या! स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर BHMS इंटर्न के छात्र-छात्राएं ने खोला मोर्चा, आखिर कब मिलेगा न्याय?


