IPL Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले भी आईपीएल चैंपियन बन चुकी हैं और अब दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

साल 2008 में शुरू हुए आईपीएल के इतिहास में अब तक 8 अलग-अलग टीमें खिताब जीत चुकी हैं। पिछले सीजन 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार ट्रॉफी जीतकर अपने लंबे इंतजार को खत्म किया था। वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से सबसे सफल टीमों में शामिल हैं, जिन्होंने 5-5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।
2008 से 2025 तक आईपीएल विजेता टीमों की सूची
2008 – राजस्थान रॉयल्स
2009 – डेक्कन चार्जर्स
2010 – चेन्नई सुपर किंग्स
2011 – चेन्नई सुपर किंग्स
2012 – कोलकाता नाइट राइडर्स
2013 – मुंबई इंडियंस
2014 – कोलकाता नाइट राइडर्स
2015 – मुंबई इंडियंस
2016 – सनराइजर्स हैदराबाद
2017 – मुंबई इंडियंस
2018 – चेन्नई सुपर किंग्स
2019 – मुंबई इंडियंस
2020 – मुंबई इंडियंस
2021 – चेन्नई सुपर किंग्स
2022 – गुजरात टाइटंस
2023 – चेन्नई सुपर किंग्स
2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स
2025 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2026 – फैसला 31 मई को होगा
सबसे सफल आईपीएल टीमें
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम है। दोनों टीमों ने 5-5 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
चेन्नई सुपर किंग्स – 5 ट्रॉफी (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
मुंबई इंडियंस – 5 ट्रॉफी (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
कोलकाता नाइट राइडर्स – 3 ट्रॉफी (2012, 2014, 2024)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 1 ट्रॉफी (2025)
गुजरात टाइटंस – 1 ट्रॉफी (2022)
सनराइजर्स हैदराबाद – 1 ट्रॉफी (2016)
राजस्थान रॉयल्स – 1 ट्रॉफी (2008)
डेक्कन चार्जर्स – 1 ट्रॉफी (2009)
लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच सकती है RCB
आईपीएल इतिहास में अब तक केवल दो टीमें ही लगातार दो सीजन में चैंपियन बनने का कारनामा कर पाई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में लगातार खिताब जीते थे। वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।
अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी इस खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका है। यदि RCB 2026 का फाइनल जीतने में सफल रहती है तो वह लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
RCB ने पूरे सीजन किया शानदार प्रदर्शन

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने लीग चरण के 14 मुकाबलों में 9 जीत हासिल कीं, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही।
इसके बाद क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर टीम ने सीधे फाइनल का टिकट कटाया। अब बेंगलुरु की नजर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने पर है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

