Technology Desk : iQOO ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार लॉन्च इवेंट शाम करीब 4:30 बजे शुरू होगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा।

कंपनी ने फोन के तीन कलर ऑप्शन भी कंफर्म किए हैं। iQOO 16 को Chasing Light, Legendary और Racing Track रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung M16 OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

iQOO 16 में Samsung का M16 OLED डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पैनल फ्लैगशिप सेगमेंट में इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में 6.85 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

2nm चिपसेट और 24GB तक RAM

परफॉर्मेंस के लिए iQOO 16 में Qualcomm का नया 2nm चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसे Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ पेश किए जाने की चर्चा है। फोन में 16GB/24GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

गेमिंग पर फोकस करने वाले इस स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा 3D सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

50MP के तीन कैमरे और बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें तीनों कैमरे 50MP के हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP कैमरा दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए iQOO 16 में 7500mAh बैटरी मिलने की चर्चा है। फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 17 मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल कंपनी ने iQOO 16 की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन की पुष्टि की है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी।