Iran-UAE Clash At BRICS Meeting: ब्रिक्स देशों की बैठक नई दिल्ली में हुई। ब्रिक्स देशों की बैठक में गुरुवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच वेस्ट एशिया संघर्ष को लेकर तीखी बहस हुई। ईरान और यूएई के प्रतिनिधियों के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। इससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि रूस को बीच में आकर माहौल शांत करना पड़ा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बीच-बचाव कर माहौल को शांत कराया।

दरअसल बैठक की शुरुआत में ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और UAE के विदेश राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार के बीच तीखी बहस हुई। ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल पर निशाना साधा। अराघची ने कहा कि ईरान ‘अवैध युद्ध’ का शिकार हो रहा है। उन्होंने ब्रिक्स देशों से अपील की कि अमेरिका और इजरायल की खुलकर निंदा करें।

अराघची ने कहा कि ब्रिक्स को पश्चिमी देशों के दबदबे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर UAE का नाम नहीं लिया, लेकिन माहौल पहले ही तनावपूर्ण हो चुका था। जब UAE के मंत्री अल मारर की बारी आई, तो उन्होंने सीधे ईरान का नाम लेकर उस पर पड़ोसी देशों पर हमले करने के आरोप लगाए। इसके जवाब में ईरान की ओर से UAE पर यह आरोप लगाया गया कि उसकी जमीन का इस्तेमाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जा रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया।

ब्रिक्स बैठक में खींचतान की वजह से अब तक ब्रिक्स देशों के बीच वेस्ट एशिया संकट पर कोई एक राय नहीं बन पाई है। भारत की मेजबानी में हो रही यह बैठक इसलिए भी खास है, क्योंकि इस तनाव का असर पूरी दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है।

BRICS समूह में कौन-कौन से देश

ब्रिक्स (BRICS) ब्राजील, रूस, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका से मिलकर बना दुनिया का एक महत्वपूर्ण संगठन है। इसका उद्देशय दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और विकासशील देशों को एक साथ लाने का है। 5 मुख्य देशों के अलावा इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया, सऊदी अरब और यूएई शामिल है। यह समूह दुनिया की लगभग 49.5 फीसदी आबादी और ग्लोबल जीडीपी के लगभग 40 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m